गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में हीट स्ट्रोक की आशंका को देखते हुए प्रमुख ट्रैफिक चौराहों पर पीली बत्ती का प्रयोग होगा और ट्रैफिक को मैनुअल मोड पर संचालित कराते हुए जिस तरफ अत्यधिक ट्रैफिक लोड होगा, उधर के लोगों को जल्द आगे जाने दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/प्रभारी अधिकारी आपदा विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जनपद और विशेषकर शहरी क्षेत्र में बढ़ते तापमान के कारण लू (हीट स्ट्रोक) बढ़ रहा है। मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे के मध्य हीट स्ट्रोक अत्यधिक होता है, जिसके दृष्टिगत आमजन के सुरक्षा व बचाव हेतु निम्नांकित कार्य कराया जाना आवश्यक है। ट्रैफिक सिग्नल टाइम 1.5 मिनट से 2.5 मिनट के मध्य है, जिसकी अवधि को 30 से 45 सेकेण्ड का किया जाएगा।नगर यह भी पढ़ें- बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें निगम परिसर में स...