रामपुर, मार्च 14 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों बुखार, सिरदर्द और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ है। चिकित्सक के कमरे के बाहर और पर्चा काउंटर पर मरीज लाइन में खड़े हुए हैं। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि मौसम में परिवर्तन से ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। चिकित्सक समय से बैठकर देख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...