गौरीगंज, अप्रैल 7 -- मधुसूदन मिश्रा/अमेठी। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन में कड़ाके की धूप और रात में ठंड के इस बदलते मिजाज ने किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। खेतों में गेहूं की कटाई में लगे मजदूर तेज धूप की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं और सर्दी-खांसी व बुखार से परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में चार सौ से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश वायरल फीवर और सर्दी-खांसी से पीड़ित थे। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश मिश्रा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण लोग बुखार, सर्दी और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को आए अधिकांश मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित थे, जिनका इलाज किया गया।हालांकि अस्पताल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होने के ...