मौसम ने ली फिर करवट, सुबह हुई बारिश, दिन में खिला धूप
बांका, जून 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि :- जिले में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जहाँ सुबह होते ही आसमान में काले घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं और बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली। बारिश और ठंडी हवा के कारण शनिवार की सुबह का मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों ने खुले वातावरण का आनंद लिया। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर होते-होते मौसम ने फिर से करवट ली और तेज धूप निकल आई। धूप के कारण जिलेभर में उमस भरी गर्मी बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की बारिश के बाद निकली तेज धूप ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिसके चलते उमस ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले का अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.