लातेहार, जून 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने मंगलवार की शाम अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ प्री मॉनसून की हुई बारिश ने उमसभरी भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को बहुत बड़ी राहत दिलाई है। वहीं बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मालूम हो कि इसके पूर्व आग उगलते सूर्य के प्रचंड धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर थे।सड़कों और सार्वजनिक चौक-चौराहों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहता था। पर बारिश से अब उन जगहों में पुनः चहलपहल बढ़ गई। इधर कुछ लोगों ने प्री मॉनसून की बारिश को किसानों के लिए काफी फायदेमंद बताया है। लोगों का बारिश से जहां खेतों में नमी आएगी,वहीं किसानों को खरीफ की खेती करने में काफी सहूलियत होगी। यह कुछ अलग बात है कि बारिश के दौरान तेज हवाओं के झोंके में सड़कों पर ...