गंगापार, फरवरी 1 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ विक्षोभ के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिसके कारण ठंड बढ़ने के साथ कोहरा का असर साफ दिखाई दिया। शनिवार की सुबह अधिक धुंध होने के कारण प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति धीमी रही। सभी वाहन पूरी सतर्कता के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। वही स्थानीय किसान अंकित पांडे, दिनेश पटेल आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार धूप होने के कारण खेतों से नमी सूख रही थी। समय की मांग थी कि ठंड और दिनों तक पड़े, इससे गेहूं की पैदावार में फायदा होता है। साथ ही रबी की अन्य फसलों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...