मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश
सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। तेज धूप से झुलसती धरती, तपती सड़कों और गर्म हवाओं के बीच सोमवार की शाम करीब चार बजे के करीब मौसम ने करवट ली और लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक जहां सूरज आग उगल रहा था और गर्म हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर रही थीं। वहीं दोपहर 04 बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। देखते ही देखते धूल भरी तेज आंधी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर धूल का गुबार छा गया और वातावरण में हलचल बढ़ गई। हालांकि शुरुआत में आंधी ने थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ाई। यह भी पढ़ें- मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत लेकिन इसके तुरंत बाद आसमान से गिरी ठंडी-ठंडी बूंदों और ओले ने जैसे पूरे माहौल को बदल दिया। बारिश की फुहार के साथ ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.