संभल, मई 5 -- क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते वातावरण सुहाना हो गया। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई, जहां लोग ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने जहां आमजन को सुकून दिया है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। संभावित बारिश और तेज हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। खासकर गेहूं की कटाई और अन्य तैयार फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- बांका : क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश की जताई जा रही संभावना मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का बदलाव बने रहने की संभावना जताई है। फिलहाल, गर्मी से मिली राहत ने लोगों के चेहरों...