बलिया, जून 2 -- बलिया, संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम के मिजाज का मिला-जुला असर रहा। सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही दिन की शुरूआत हुई। इसके चलते सुबह से ही गर्मी का असर होने लगा लिहाजा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालाकि दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। एक दिन पहले यानि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को चार डिग्री बढ़कर 37 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह से निजात नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में बीते राहत के दिन, पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान और लू चलेगी; आज कहां वज्रपात तापमान में मामुली बढ़ोत्तरी के बीच दोपहर बाद शहर में हल्की...