संभल, मार्च 19 -- जनपद में बुधवार रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। देर रात से ही आसमान में बादल छा गए, जो गुरुवार सुबह तक बने रहे। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम के इस बदले रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें इस समय तैयार अवस्था में हैं, ऐसे में अगर बारिश होती है तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसान लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम ज्यादा बिगड़ता है तो फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल जनपद में बादलों और ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे लोगों को एक ओर हल्की राहत मिल रही है तो वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...