बेगुसराय, मार्च 10 -- सिंघौल, निज संवाददाता। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सुबह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा के चलने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार वहवा की गति लगभग 11 से 16 किमी प्रति घंटा है, जो आने वाले समय में और बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान में राज्य के कई जिले में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश होने की आशंका है। बादलों और हवा के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में 10-11 मार्च के आसपास कुछ जिलों जैसे- समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी तथा शिवहर के कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.