बांका, मार्च 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शनिवार की सुबह जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और वर्षा के मिजाज के साथ दिन की शुरुआत हुई। बीते शुक्रवार की देर रात हुई हल्की से मध्यम बारिश ने पूरे इलाके के मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन इस बदलाव ने खासकर गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं शनिवार को आसमान में दिन भर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुका-छुपी का खेल चलता रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव का सबसे अधिक असर खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ा है। इस समय जिले के अधिकांश किसान कटाई और फसल के संग्रहण में जुटे हुए हैं। ऐसे में बारिश ने उनके कार्यों की गति को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण खेतों में फिर से नमी लौट आई है, जिससे कटाई का कार्य बाधित हो गया ...