फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। मौसम का रुख जिस तरह से बदला उससे सर्दी बढ़ने से तन बदन कांप गया। गुरुवार को पूरे दिन आकाश में बदरा उमड़ते घुमड़ते रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन और बढ़ गई। इससे जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा। बाजारों में भी हर रोज की तरह भीड़भाड़ नहीं रही। मौसम का मिजाज इस समय उतार चढ़ाव में चल रहा है। मंगलवार की रात मौसम बिगड़ा और रात भर बारिश हुई और इसका असर बुधवार को भी रहा। अब मौसम में उतार चढ़ाव से सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी बढ़ने से जनजीवन पर असर रहा। सुबह को घना कोहरा था। पांच मीटर की दूरी पर ठीक से दिख भी नहीं रहा था। दिन भर आकाश में बदली छायी रही। सूर्यदेव भी नहीं निकले। ऐसे में लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी बदले मौसम का असर साफ दिखायी दिया। कम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.