महोबा, मई 5 -- महोबा, संवाददाता। मौसम ने एक बार फिर यू टर्न लिया है। तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। बारिश के साथ जिले में कई जगह हल्की ओलावृष्टि हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी दिन भर मशक्कत करते रहे। मौसम विभाग ने तीन दिन तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। तेज धूप से लोग पिछले कई दिनों से परेशान है। रविवार को शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। यह भी पढ़ें- तेज हवा व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तापमान में 9 डिग्री की गिरावट तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए। पेड़ की टहनियां गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हुई। श्रीनगर और पनवाड़ी क्षेत्र में 30 गांव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.