महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। दो दिन तक कोहरा छाने के बाद मंगलवार को हुई बारिश का जिले भर में मिला जुला असर देखने को मिला है। मौसम पर आधारित फसलों के लिए बारिश बरदान साबित हुई है तो सिंचाई हो चुकी दलहन और तिलहनी फसलों में कोई खास असर न होने की किसान जानकारी दे रहे है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की गर्जना के बाद जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया था। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। खन्ना क्षेत्र में बारिश के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। बारिश के बाद गेंहूं सहित अन्य फसलों को लाभ पहुंचेगा। सिंचाई की तैयारी क...