बुलंदशहर, मार्च 18 -- जनपद में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह जहां धूप ने लोगों को परेशान कर दिया, वहीं शाम होते-होते मौसम के बदले मिजाज बदल गया। करीब साढ़े सात बजे आई तेज धूलभरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस बारिश और आंधी से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें हो गई। बुधवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान और तीखी धूप के साथ हुई। दोपहर होते-होते पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा और शाम होते ही धूल के गुबार ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 31 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.