जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई । एक प्रतिनिधि बुधवार को खिली धूप में दोपहर बाद अचानक धूल भरे गुब्बार के साथ बारिश होने लगी। करीब 3 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। वही शहर के कई हिस्सों में रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम में फैली गर्मी से लोगो ने निजात पाई। मौसम के सुहावना होने से बाज़ार में लोगो की चहल पहल बढ़ गयी। वही कुछ देर की बारिश में ही शहर के कई सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में मुख्य सड़क के किनारे कुछ महीने पूर्व ही नाले का निर्माण कराया गया है, बावजूद उसके सड़क पर बहने वाले पानी का नाले से लिंक नहीं होने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एक घंटे की हुई बारिश में जमुई के रजिस्ट्री कचहरी मोड पर जल जमाव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। शहर में कुछ समय तक धूल भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.