मौसम ने बदली करवट, बुखार के साथ त्वचा रोगी बढ़े
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मौसम के बदलते ही जिले में मौसमी बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में डेंगू के मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। मुजफ्फरनगर में छह से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा काउंटर तक लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वायरल फीवर और डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों के अलावा इन दिनों स्किन संबंधी एलर्जी और इंफेक्शन के रोगियों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव, नमी और पसीने के कारण फंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.