मौसम ने बदली करवट, बारिश व ठंडी हवा से मिली राहत
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बुधवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। अलग- अलग स्थानों पर सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के साथ ही बदले मौसम ने लोगों को तपन से राहत दी। हालांकि दोपहर में उमस भरी गर्मी बरकरार रही। लेकिन दिन में पारा सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे गिरने व ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना कर दिया। वहीं मानसून के दसतक देने के बाद भी झमाझम बारिश का लोगों को इंतजार है। जनपद में मौसम में बदलाव के बाद भी उमस भरी गर्मी कम नहीं हो रही है। इसके साथ ही बिजली की कटौती , टिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या कोढ़ में खाज बनी है। जबकि तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री नीचे गिरकर 27 डिग्री पर पहुंचने के बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। जबकि बिजली गुल रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.