बागपत, मार्च 15 -- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। रविवार की सुबह आसमानी बिजली की गड़-गड़ाहट के बीच तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। सुबह से दोपहर तक बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। वहीं, तेज हवा चलने से गेंहू और सरसों फसल को नुकसान पहुंचा। आलू फसल की खुदाई भी बंद हो गई। इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक दे चुकी है। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय तेज धूप लोगों के पसीनें छुड़ा रही थी। बढ़ते तापमान का असर जनजीवन के साथ फसलों पर भी पड़ रहा था, लेकिन रविवार की सुबह मौसम ने करवट बदली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान काले बादलों से पट गया। खेकड़ा क्षेत्र में आसमानी बिजली की गड़-गड़ाहट के बीच तेज हवा संग बारिश हुई। जो रूक-रूककर दोपहर तक चलती रही। वहीं, हवा चलने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.