फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। लगातार निकल रही धूप से बढ़ रहे तापमान के साथ ही मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। सोमवार को सुबह से बदली और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल दिन भर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की सम्भावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री से बढ़ कर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से उछल कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात से आसमान में बादल मडराने लगे। सोमवार की सुबह बादलों के ओट से धूप निकली। दिन भर कभी बदली तो कभी धूप आती जाती रही। बादलों के चलते कोहरे का असर नहीं रहा। वहीं धुंध पूरे दिन छाई रही। जानकारों का कहना रहा कि जनवरी माह में तापमान अधिक बढ़ने से मौसम बदलने के आसार रहते हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.