बांदा, मार्च 10 -- बांदा। बुंदेलखंड में मार्च के महीने में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। एक ओर जहां दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। जिससे वाहन रेंगते नजर आए। आमजन में यह चर्चा है खाड़ी देशों में युद्ध के कारण यहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सोमवार करीब रात 12 बजे से वातावरण में धीरे धीरे धुएं की धुंध छाना शुरू हो गया, जो सुबह तक घने कोहरे के रूप में तब्दील हो गया। धुंध से सुबह सात बजे तक वाहन हेड लाइट जलाकर धीरे धीरे चलते नजर आए तो छात्र छात्राएं भी धुंध के बीच से होकर स्कूल जाते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...