मौसम ने बदला मिजाज, रविवार शाम को हुई बारिश
पाकुड़, जून 21 -- पाकुड़, हिटी। जिला मुख्यालय सहित पाकुड़िया व महेशपुर प्रखंड में दोपहर बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अचानक जिला मुख्यालय में मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश तथा 10-15 किमी की रफ्तार से हवा चलने लगी। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- मानसून का दिखने लगा असर, तेज हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश राहत की बात यह रही कि बारिश के साथ हवा की रफ्तार अधिक तेज नहीं थी और न ही गरज-चमक का कोई विशेष असर देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.