मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से गर्मी से मिली राहत
संभल, मई 12 -- जनपद में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन मौसम सुहाना होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने से पेड़ों की डालियां झूमती नजर आईं। वहीं बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में भी मौसम बदलने से किसानों में खुशी देखी गई। यह भी पढ़ें- बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर, तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और गन्ना, सब्जी व धान की तैयारी करने वाली फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि तेज हवा के चलते कुछ स्थानों पर बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.