हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी पांच से दस मीटर रही। मल्लावां, बिलग्राम, माधोगंज इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। किसान रविन्द्र कुमार ने बताया कि सरसों ओर आलू की फसल के लिए मौसम नुकसानदेह है। सरसों का फूल कई जगह खेतों में गिर गया। वहीं आलू की वेल में रोग लगने का खतरा है। सुबह शहर में स्कूल जाने वाले वाहनों पर कम बच्चे दिखे। दुकानदार आशु शर्मा ने बताया कि सोमवार को तेज धूप थी। चौबीस घंटे में ही घना कोहरा आ गया। इससे ग्राहकों की आवाजाही फिर घर गई। शहर में आसमान में बादल छाए रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.