बांका, जनवरी 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन और लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मौसम के इस बदले मिजाज ने जिलेवासियों की चिंता बढ़ा दी है और इसका असर अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहा है। इधर सदर अस्पताल बांका सहित जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सदर अस्पताल का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला, जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और दवा वितरण केंद्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.