मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के चलते पारा नीचे आ रहा है। मौसम के इन तेवरों ने हर वर्ग के सामने बड़ समस्या पैदा कर रखी है। जिले का मजदूर वर्ग मौसम को लेकर खासा परेशान है। उनके सामने दो वक्त की रोटी और चूल्हा जलाने का संकट पैदा हो गया है। सर्दी के चलते मजदूरी का टोटा है। ऐसे में पेट की आग बुझाने के लिए मजदूरों के सामने बड़ी समस्या आकर खड़ी हो गई है। शहर से लेकर गांव तक मजदूर वर्ग आसमान की तरफ देखता है और खराब मौसम को देखकर निराशा के गहरे सागर में डूब जाता है। पिछले कई दिनों की तरह रविवार का दिन भी बिगड़े हुए मौसम का शिकार हो गया। गलन भरी सर्दी अब सताने लगी है। रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। पूरे दिन कोहरे की चादर छायी रही। धूप का इंतजार किया गया, मगर धूप नहीं निकली। तापमान न्यूनतम 5.8 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.