अलीगढ़, मार्च 31 -- मडराक। सोमवार को अचानक मौसम के करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात होने पर गेहूं की पकी हुई फसल में भारी नुकसान की आशंका है। मौसम के करवट लेने से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है मनोहरपुर कायस्थ के किसान अमर सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल पक्की खड़ी हुई है अचानक मौसम ने करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अगर बरसात होती है तो फसल बर्बाद हो जाएगी। गेहूं में सडन आ जाएगी। मैंने 20 बीघा फसल की 2 दिन कटाई के बाद फसल में कटाई रोक दी है क्योंकि फसल की कटाई होने के बाद अगर बरसात पड़ती है तो गेहूं सड़ जाएगा। पाली रजापुर के किसान महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसान के जीवन में हमेशा रोना लिखा है। गेहूं की फसल पक चुकी है और कटाई के समय मौसम के करवट लेने से किसान परेशान है औ...