नवादा, फरवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनवरी माह में तेज धूप निकलने के बाद फरवरी के दूसरे ही दिन मौसम ने अचानक से यू टर्न ले लिया है। ठंड बढने के साथ ही दो डिग्री तक पारा भी गिर गया। इस वजह से एक बार फिर लोगों को जैकेट व स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं मौसम विज्ञान की दृष्टि से दक्षिण मध्य बिहार सेक्टर के अंतर्गत आने वाले नवादा जिले में आने वाले दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुभव होगा, हालांकि तापमान में हल्की वृद्धि और फिर गिरावट का क्रम जारी रहेगा। इस प्रकार, तापमान का मिजाज ऐसा बना रहेगा, जिसमें गर्मी और ठंड की लुका-छिपी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, नवादा में अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को नवादा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस...