नई दिल्ली, जून 2 -- मॉनसून का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। 1 जून गुजर जाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि मॉनसून की बारिश केरल में इस सप्ताह के अंत में ही दस्तक दे सकती हैं। वहीं, इससे पहले लगाए गए एक पूर्वानुमान में कहा जा रहा था कि मॉनसून का इंतजार 11 मई तक हो सकता है। हालांकि, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नई संभावित तारीख का ऐलान अब तक नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के एक मॉडल के हवाले से का जा रहा है कि मॉनसून 5-6 जून तक दक्षिण भारत पहुंच सकता है। कहा जा रहा है कि मॉनसून के लिए जरूरी मजबूत ऊपरी हवाओं को दक्षिण भारत में स्थापित होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। केरल में मॉनसून की शुरुआत काफी धीमी या हल्की रह सकती है, न कि बहुत धमाकेदार। बादलों की जो पूरी ताकत और झमाझम बारिश होती है, वह धीरे-धीरे ही रफ्तार प...