गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी भी जारी कर दी है। मई में यह तीसरा दिन है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। गुरुवार को तापमान में बढ़ोत्तरी सुबह से ही देखने को मिली। सुबह आठ बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन होते-होते यह तापमान 41 डिग्री के पार तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिन तीन से चार दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। ऐसी स्थिति में विभाग ने दिन में कम से कम निकलने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- भट्ठी बनी भृगुनगरी, सूनी पड़ीं सड़कें और बाजार मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि मौसम की सख्ती अभी जारी रहेगी। पिछले तीन से चार दिनों के अंदर तापमान 40 के पार ही रहेगा। ऐसी स्थिति में ...