लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मौसम सूचना और नेटवर्क डाटा प्रणाली (विंड्स) योजना के क्रियान्वयन में अत्यधिक देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्रियान्वयन एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में मौसम सूचना और नेटवर्क डाटा प्रणाली की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि विंड्स परियोजना के माध्यम से प्राप्त मौसम डेटा का उपयोग फसल बीमा, आपदा प्रबंधन तथा कृषि योजना निर्माण में किया जाएगा, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री को बताया गया कि प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ऑटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) स्थापित किए जाने हैं। यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Decis...