संभल, मार्च 28 -- वैश्य एकता समिति की बैठक शुक्रवार को बारहसैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा में बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से रामबाग धाम के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधान पद पर मौसम गुप्ता, कोठारी पद पर अंकित गुप्ता, ऑडिटर पद पर गौरव वार्ष्णेय और कार्यकारिणी सदस्य पद पर रितिक वार्ष्णेय को समर्थन देने की घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री आकाश वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान संरक्षक सुभाष वार्ष्णेय, विपिन बालाजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.