शामली, अप्रैल 17 -- शामली। इस बार मौसम गेहं की फसल पर भारी पड़ रहा है। गेहूं की फसल पकने के बाद से ही मौसम दिन पर दिन रंग बदल रहा है। गत चार पांच दिनों से मौसम गरमाने के साथ ही शुक्रवार को फिर से बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। हवा भी चली। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गेहूं किसानों की चिंता फिर से बढ़ गयी है। खेतों में गेहूं की फसल का कटान एवं थ्रेसिंग का काम तेजी पर है। ऐसे में मौसम गड़बड़ाने से कटान और थ्रेसिंग का काम प्रभावित होने से गेहूं की फसल को और नुकसान होगा। यह भी पढ़ें- मौसम के मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींद, गेहूं की थ्रेसिंग पर लगा ब्रेक अप्रैल माह की शुरुआत से ही मौसम रंग बदल रहा है। पहले बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो चुका है। 20 से 25 फीसदी फसल पहले ही प्रभावित हो चुकी है, लेकिन गत ...