मौसम खुला तो धूप ने दिखाए अपने तेवर
हाथरस, मार्च 22 -- दोपहर में तेज निकलने से लोगों को गर्मी का हुआ एहसास हाथरस। एक बार फिर मौसम खुलने के साथ ही धूप के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा तो पूरे दिन तेज और चटकदार तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बीते दिनों मौसम ने अचानक करवट बदल ली थी। मौसम में अचानक बदलाव आने के साथ ही तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई थी। बिना मौसम हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली थी। एक दिन पहले शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर तनी रही थी। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की वजह से बारिश के आसार बने रहे थे। लेकिन रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव ने दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.