हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस। मौसम के मिजाज बने उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। जिसके चलते मासूम, युवा और बुजुर्ग सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1900 से मरीज पहुंचे। सुबह से दोपहर तक पर्चा, दवा, पैथोलॉजी लैब काउंटर और ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। बीते कई दिनों से मौसम पल-पल पर करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के साथ मौसम गर्म तो सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलने की वजह से मौसम में काफी ठंडक बनी हुई है। बस यहीं मौसम का मिजाज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। जिसके चलते बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.