रुडकी, फरवरी 6 -- रुड़की। लंबे समय तक खराब मौसम के चलते रुड़की रोडवेज बस अड्डे की बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही रोडवेज में फिर से रौनक लौटने लगी है। ठंड, कोहरे और बारिश के कारण जहां पहले बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहता था, वहीं अब धीरे-धीरे यात्रियों की भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है। दरअसल, सर्दियों के दौरान यात्रियों की कमी का सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ा था। सामान्य दिनों में रोडवेज की प्रतिदिन औसत आय करीब 7 लाख रुपये रहती है, लेकिन खराब मौसम के चलते यह घटकर करीब चार लाख रुपये तक सिमट गई थी। कई रूटों पर बसें आधी खाली चल रही थीं, जिससे संचालन लागत निकालना भी चुनौती बन गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.