मौसम खराब होने से रेलवे पुल के डाउन लाइन पर लगे 37 स्लीपर
उन्नाव, अप्रैल 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। बुधवार को बदले मौसम के कारण रेलवे पुल के डाउन लाइन पर होने वाला कार्य भी प्रभावित रहा। जिस कारण सुबह से शाम तक रेल कर्मियों ने डाउन लाइन पर 37 एचबीम स्लीपर ही लगा सके। इसके अलावा श्रमिकों ने डाउन लाइन की गिट्टी हटाने का काम भी तेजी से किया।2 अप्रैल से 13 मई तक 42 दिनों के लिए आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाउन लाइन पर एचबीम चैनल स्लीपर लगाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को सुबह रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब दो सौ रेल कर्मियों ने काम शुरू किया। जहां सुबह 09:45 बजे से शाम 05:45 बजे तक आठ घंटे का मेगा ब्लॉक मिला। जिसके बाद रेल कर्मियों ने जर्जर ट्रफ को काटने के बाद उसे हटाया और उसके स्थान पर नई लोहे की चादर लगाने के बाद एचबीम चैनल स्लीपर डाले। मौसम की बेरूखी के कारण पूरे दिन कार्य धीमी गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.