प्रयागराज, मई 14 -- शहर में बुधवार शाम आंधी ने संगम विहार में खलल डाल दिया। जिस वक्त लोग नाव से संगम की सैर करने अलग-अलग घाटों पर पहुंचे, उसी समय तेज हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार देख जल पुलिस ने नावों को संगम के बीच से लौटाना शुरू किया। किनारे खड़ी नावों को भी यात्रियों को ले जाने से रोक दिया। यमुना किनारे बोट क्लब और कालीघाट से भी सामान्य व स्पीड बोट का संचालन रोक दिया गया। जो लोग मोटर बोट से संगम जा रहे थे, उन्हें लौटना पड़ा। संगम किनारे नाविकों ने बताया कि शाम को संगम समेत शहर के सभी घाटों पर बोटिंग पूरी तरह ठप रही। यह भी पढ़ें- पुन : पुन: संशोधित-मौसम कंपाइल कापी: यूपी में आंधी-बिजली से 84 लोगों की मौत यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे पेड़, उड़े छप्पर यह भी पढ़ें- धूल भरी आंधी आते ही शहर की बत्ती गुल, घंट...