रुडकी, मार्च 27 -- लक्सर। बादल छाए रहने पर शुक्रवार को एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों की फसल की कटाई में लगे किसान इससे परेशान हैं। दूसरी ओर गेहूं की फसल भी पकने की कगार पर है। अगर ऐसे में तेज बारिश या हवा आई तो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचेगा। मौसम साफ होने के बाद किसान सरसों की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। लेकिन शुक्रवार को आसमान पर एक बार फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। किसान यशपाल फौजी, शेखर चौधरी और अंकित कुमार का कहना है कि सरसों की फसल की कटाई शुरू कर दी थी। लेकिन एक सप्ताह पहले हुई बारिश से फसल पूरी तरह भीग गई थी, दो-तीन दिन धूप निकलने के बाद अब जाकर फसल सुखी थी। लेकिन फिर आसमान पर बादल छाते ही बारिश शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...