मौसम को लेकर सतर्कता बरतें
चम्पावत, सितम्बर 1 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने मौसम को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक आवागमन नहीं करने को कहा। नागरिकों से नदियों, गधेरों, नालों के किनारों पर नहीं जाने का आह्वान किया। वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने को कहा। डीएम ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में लैंडलाइन (दूरभाष) नंबर 05965-230819, 05965-230703, हेल्पलाइन मोबाइल नंबर: 7895318895, 7579060090, 9528135726 और टोल फ्री नंबर: 1077 पर जानकारी देने को कहा है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.