खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया। मौसम को देखते हुए किसानों से कृषि कार्य जल्द करने की दी सलाह: जिले में कभी धूप तो कभी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से कृषि कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी है। तैयार फसल की कटाई जल्द करने की सलाह दी है। वही किसी भी प्रकार के कीटनाशकों का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर ही करनी चाहिए। गरमा मंूग व उड़द की बुआई इस सप्ताह प्राथमिकता के साथ कर लें। ओल की बुआई के लिए गजेन्द्र किस्म उपयुक्त बताया गया है। पिछले महीने बोयी गई सब्जियों में आवश्यकतानुसार निकाई व गुड़ाई करें। साथ ही कीटों की निगरानी करते रहें। जो किसान चारा फसल लगाना चाहते हैं, वे ज्वार व कोहवा किस्म लगाएं। बसंतकालीन मक्का, टमाटर, बैगन व प्याज की फसलों में कीट व रोगों की नियमित निगरानी करने की जरूरत है।बदल रहे मौसम से अस्पतालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.