मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार के लिए जीवनदायिनी बूढ़ी गंडक नदी के पानी की गुणवत्ता मौसम के साथ बदल रही है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में यह खुलासा हुआ है। शोध में सामने आया है कि सर्दी-गर्मी के मौसम में नदी का जल गुणवत्ता सूचकांक (डब्ल्यूक्यूआई) 'अच्छा' श्रेणी में रहता है, जबकि मानसून के दौरान ज्यादातर स्थानों पर यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जाता है। यह शोध गर्मी, बरसात और सर्दी में बूढ़ी गंडक के तीन अलग-अलग स्थानों अखाड़ाघाट, कांटी व मोतीपुर से पानी के नमूने एकत्र कर किया गया है। बूढ़ी गंडक के पानी में टर्बिडिटी (गंदलापन) भी तय मानक से अधिक पाया गया। मानक से अधिक टर्बिडिटी लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह होती है। नदी के पानी के परीक्षण में तापमान, पीएच, टर्बिडिटी (ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.