लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा में मौसम के साथ ही वन्यजीवों खासकर बाघों का मिजाज भी बदल गया है। सर्दी में धूप सेंकने के लिए बाघ सुबह जंगल से बाहर निकल रहे हैं। इससे जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को बाघों के दीदार हो रहे हैं। इससे दुधवा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकर सुबह की शिफ्ट में ज्यादा जंगल सफारी कर रहे हैं। इसका असर यह है कि सुबह के समय जंगल सफारी की बुकिंग पिछले एक सप्ताह से फुल हो रही है। पर्यटकों को देखते हुए तीन और जिप्सी बढ़ाई गई हैं। मौसम में बदलाव से अब रात व सुबह के समय सर्दी ज्यादा रह रही है। मौसम के साथ ही बाघों का मिजाज भी बदला नजर आ रहा है। रात में तापमान में गिरावट होने के कारण सुबह बाघ धूप सेंकने के लिए जंगलों से बाहर निकल रहे हैं। इससे सुबह के समय जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को बाघ के दीदार आसानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.