मेरठ, अप्रैल 17 -- बदलते मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में गेहूं की कटाई के बाद बड़ी मात्रा में फसल खेतों में पड़ी हुई है, लेकिन अचानक आए बादल, तेज हवाएं और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। मौसम की खराबी के चलते थ्रेसिंग कार्य पर भी ब्रेक लग गया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम खराब बना रहा तो उनकी मेहनत पर असर पड़ सकता है। खेतों में पड़ी गेहूं की फसल के भीगने से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई किसान दिन-रात खेतों में डटे हुए हैं और फसल को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल व अन्य उपायों का सहारा ले रहे हैं। किसान अमजद खान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है, जिससे कटाई के बाद की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.