कुशीनगर, अप्रैल 15 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर इलाके के अधिकांश हिस्सों में किसान बदलते मौसम के भय से गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई कर सहेजने में जुटे हैं। किसानों को आशंका है कि अप्रैल महीने में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर ऐसे में कहीं बारिश हो गई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।क्षेत्र के बरवा रतनपुर, नौगावां, खजुरी, मड़ार बिंदवलिया, देवतहा बाली, सिरसिया बुजुर्ग, बेलवा, कौवासार, बिहारी छपरा, ढोलहा, पकड़ियार, कोहरगड्डी आदि गांवों के किसान अपनी गेहूं फसल को सहेजने में जुटे हैं। संतोष त्रिवेदी, रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, निराला, गोविंद आदि किसानों ने बताया कि मौसम का कोई ठिकाना नहीं है कि कब बिगड़ जाएं। इसी भय से सभी किसान अपने अनाज को सहेज रहे हैं। इस बार गेहूं फसल की पैदावार अच्छी हुई है। समय रहते गेहूं फसल को सहेजा नहीं गया तो मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.