गंगापार, अप्रैल 8 -- मौसम विभाग द्वारा बरसात की चेतावनी के बाद से ही किसान तैयार गेहूं की फसल समेटने में लग गए। एक साथ कटाई और मड़ाई से मजदूरों सहित ट्रैक्टर थ्रेसर व्यस्त हो गए। दलहन व तिलहन के बाद किसान गेहूं समेटने चला तो बेमौसम बरसात ने किसानों के होश उड़ा दिया। मंगलवार दोपहर के बाद से बदले मौसम के मिजाज ने किसानों को परेशान कर दिया। सिंगरामऊ के किसान राधेश्याम पांडे बताते है कि ग्यारह बीघे गेहूं की बुवाई किए थे। जिसमें केवल चार बीघा खेत में गेहूं की मड़ाई कर पाए थे। भुलई का पूरा के किसान गुलाब सिंह यादव, जंग बहादुर पटेल, बाबूगंज के राम नारायण, राम लखन पटेल,मनेथू गांव के बाल कान्त शुक्ला, अशोक कुमार चौधरी, कनौजा कला गांव के कमलेश कुमार यादव, सुभाष चंद्र यादव आदि ने बताया कि गेहूं की बुवाई के बाद से आवारा पशुओं नीलगायों से बचाते चले आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.