औरैया, जनवरी 29 -- औरैया, संवाददाता। मौसम के लगातार बदलते मिजाज और बारिश के कारण सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिले में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार, बीपी और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालात यह हैं कि अस्पतालों की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। गुरुवार की सुबह शहर स्थित पचास शैय्या जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन डॉ अवधेश कटिहार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शत्रुघन सिंह ने करीब 150 से अधिक मरीजों का उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार इनमें अधिकतर मरीज खांसी-जुकाम, सांस की परेशानी और रक्तचाप से संबंधित थे। बदले मौसम के कारण बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की समस्याएं ज्यादा बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.