बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप के दर्शन कम ही हुए। ठंडी पछुआ हवाओं के चलने से कनकनी बढ़ गई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन का एहसास होने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही हैं और नमी में भी वृद्धि देखी जा रही है। विभाग ने आगामी दिनों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। बदले मौसम का असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। सुबह के समय खेतों में कोहरा और ठंडक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.