मौसम के बदले मिजाज के बीच उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी
अररिया, मई 12 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। कभी आसमान में बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट तो कभी धूप खिलने के साथ तापमान का पारा चढ़ जाता है। सोमवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया। मौसम के बदले मिजाज के बीच धूप खिली। धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। उमस भरी गर्मी के चलते जिलेवासी परेशान रहे। हालांकि इस बीच रुक रुककर हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। दिनभर सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। मौसम विभाग ने अररिया समेत सीमांचल के जिलों में बारिश के साथ तेज हवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.